नशीली दवाओं का तस्कर चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे,भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद

थाना चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की अवैध तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1680 नग नशीली टेबलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹17,000/- आँकी गई है, बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेंद्र कुमार साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पेंड्री, थाना जांजगीर है।

थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ने नशीली दवाओं का स्टॉक मुनूद खार स्थित गोदाम में छिपा रखा है। आरोपी पहले से जिला जेल, खोखरा में निरुद्ध था। नियमानुसार रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर उसने नशीली टेबलेट छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।

 पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 1680 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(सी), 22, 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

Related Post