छुरिया : ग्राम पंचायत आमगांव (छु.) व गर्रापार,घोटिया, टेकेहर्रा में ग्रामीणों की मांग पर संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया ने सीसी सड़क निर्माण कार्य,नाली निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाई है । जिसका भूमिपूजन संपन्न हुआ, इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर भूमिपूजन किया,इस अवसर पर उभे राम मंडावी जनपद सदस्य,तोरण दास वैष्णव,राकेश वाल्दे सरपंच मौजूद रहे । एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीणों में बहुत ही खुशी और गर्व का अवसर है कि हमारे क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन/लोकार्पण हो रहा है। यह केवल एक सड़क या नाली नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव/क्षेत्र के विकास की नई दिशा और नई पहचान है।
सड़क किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है। जहां अच्छी सड़क होती है, वहां विकास अपने आप पहुंच जाता है। आज तक हम सबने कच्ची सड़कों की समस्याएं झेली हैं बरसात के समय कीचड़, आने-जाने में परेशानी, बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई, और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी।
लेकिन अब यह सीसी रोड बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा।
यह सड़क न केवल आने-जाने को आसान बनाएगी, बल्कि हमारे गांव की तस्वीर भी बदलेगी। इससे व्यापार बढ़ेगा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी, और सबसे बड़ी बात हमारे गांव का विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा। उपस्थित जनों का साथ ही पंच,सरपंच,जनपद सदस्यों का हृदय से धन्यवाद करता भी किया,आप सभी जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है। साथ ही, मैं सभी मांगों के कारण ही हमारा प्रयास और सहयोग से यह कार्य आज धरातल पर उतर रहा है।
विकास केवल सरकार के भरोसे नहीं होता, इसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी होती है। हमें इस सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस सड़क को साफ-सुथरा रखें और इसका सही उपयोग करें। अंत में,उन्होंने कहा कि "जहां सड़क मजबूत होती है, वहां भविष्य भी मजबूत होता है।" इस अवसर पर श्रीमति अनुसुइया उईके, मीना मंडावी,रमेश कतलाम, रोहित वर्मा,लेखराम यादव,सुनील पोटा,नकुल मंडावी,हमराज मंडावी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
