जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने लगाया “जी राम जी” जन चौपाल — विकसित भारत कार्यक्रम एवं मन की बात का सामूहिक श्रवण

 

छुरिया। क्षेत्र में जनसंवाद को सशक्त बनाने एवं शासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा “जी राम जी” जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण भी किया गया।

Uploaded Image

साथ ही इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रकाश मोटघरे,शिशुपाल साहू वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल छुरिया ,लखन लाल साहू,लालाराम साहू,टीकम पाण्डेय, चमेली बाई संरपंच, सोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमो छुरिया, भूषण जांगड़े, मोहित सिन्हा, भोजेश चतुर्वेदी,फगवा चतुर्वेदी, दीलीप बंजारे,गोपी देवांगन, विष्णु साहू समेत 

जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा, जहाँ लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Uploaded Image

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने कहा कि “जी राम जी” जन चौपाल का उद्देश्य केवल संवाद करना नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए विभिन्न विषयों — सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान हित एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जन चौपाल के माध्यम से लोगों ने अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का मजबूत वातावरण बना।

कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत” के संकल्प को लेकर विशेष चर्चा की गई। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है, जिसे जनभागीदारी से ही साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग — किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं व्यापारी — की सक्रिय भागीदारी से ही क्षेत्र और देश का समग्र विकास संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी का “मन की बात” कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आसपास अच्छे कार्यों को बढ़ावा दें, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक समरसता को जीवन में अपनाएँ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। जन चौपाल में उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव के इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Post