ग्राम बेंलरगोदी में किसान संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने किसानों को किया प्रेरित, खेत में पहुंचकर चना व मक्का फसल का किया निरीक्षण

छुरिया। कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेंलरगोदी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित फसल चक्र परिवर्तन एवं किसान संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर फसल चक्र परिवर्तन के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए मक्का एवं चना जैसी वैकल्पिक फसलों को शामिल करना समय की आवश्यकता है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।इस अवसर पर श्रीमती वैष्णव स्वयं किसानों के खेतों में पहुंचीं और चना व मक्का की फसल का निरीक्षण कर उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फसल चक्र परिवर्तन न केवल मिट्टी की सेहत सुधारता है, बल्कि जल संरक्षण और लागत में कमी लाने में भी सहायक है।किसान संगोष्ठी में उपस्थित कृषि अधिकारियों ने उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए नई पद्धतियों को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने किसानों से आगामी सीजन में अधिक से अधिक क्षेत्र में मक्का एवं चना फसल लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन एवं कृषि विभाग हर कदम पर किसानों के साथ खड़ा है।

Uploaded Image

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, संरपंच सोनम मारावी, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष कुमार साहू, लेखचंद वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी साहाडे सर, सुदेश पटेल एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्र में कृषि नवाचार एवं आत्मनिर्भर किसान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Post