जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

 

छुरिया। बीते दिनों ग्राम दामाबंजारी के पास हुए हृदय विदारक सड़क हादसे में ग्राम भकुर्रा निवासी श्री सुखदु राम निषाद के पुत्र टिकेंद्र कुमार निषाद एवं स्वर्गीय अशोक साहू के पुत्र तामेश्वर साहू का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मृतक टिकेंद्र निषाद अपने पीछे 4 माह की दुधमुंही बच्ची छोड़ गए हैं, जिससे परिवार की स्थिति अत्यंत मार्मिक हो गई है। वहीं तामेश्वर साहू अविवाहित थे। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Uploaded Image

घटना की जानकारी मिलने पर जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मृतकों के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र दिलाई जाएगी।

इस दौरान सेवा सहकारी समिति छुरिया के प्राधिकृत अधिकारी श्री राजेश्वर ध्रुवे एवं भाजपा मंडल छुरिया के उपाध्यक्ष नैनसिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

Related Post