कोंडागांव, 22 फरवरी 2026 | छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव के तत्वावधान में आज रविवार को कोंडागांव स्थित पुराना रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोंडागांव के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक एवं वित्तीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे—
1. 2025 सदस्यता राशि का लेखा-जोखा
जिला कोषाध्यक्ष जयसिंह मरावी द्वारा वर्ष 2025 की सदस्यता राशि का पूरा हिसाब-किताब प्रस्तुत कर जानकारी दी गई।
2. 2026 सदस्यता राशि जमा करने का आह्वान
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से वर्ष 2026 की सदस्यता राशि जल्द से जल्द जमा करने का आग्रह किया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
3. कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर ने बैठक में उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संगठन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से चमन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव), जयसिंह मरावी (जिला कोषाध्यक्ष), सभी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
