बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों से संबंधित प्रस्तुत समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारी संघों द्वारा समयमान वेतनमान, पटवारियों की विभागीय परीक्षा, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अद्यतन, वेतन विसंगतियां, महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य सेवा संबंधी विषयों के संबंध में अपने-अपने प्रस्ताव रखे गए।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कर्मचारी हितों से संबंधित विषयों का शासन के नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन विषयों का निराकरण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने तथा शेष प्रकरणों को सक्षम स्तर पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त कलेक्टर श्री मेहरा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन एवं वेतन संबंधी प्रकरणों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित र
हे।
