कोंडागांव/बलौदाबाजार, 25 फरवरी 2026 | परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान सतनामी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष धंसराज टंडन को प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्टर दीपक सोनी से भेंट कर कोडागांव ढोकला शिल्प कला से निर्मित विश्व के सबसे ऊंचे जैतखाम की जानकारी दी, जिसे कलेक्टर ने संग्रहालय में रखने योग्य बताया।

मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा, सुरक्षा, पेयजल व पार्किंग की उत्तम व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व मेला समिति की सराहना की गई।
