डोराना एनीकट में मिला शव, मृतक की हुई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोपा
जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और हालात खतरनाक बने हुए थे । इसी बीच गुरुवार दोपहर को कोटड़ी थाना क्षेत्र की मोहेड़ा ग्राम पंचायत स्थित डोराना एनीकट में एक युवक का शव बहता हुआ मिला था।सूचना मिलने पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। उसे देर शाम जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था।

शुक्रवार को मृतक के पिता बगदीराम मोर्चरी पहुंचे और मृतक की पत्नी धापू की मौजूदगी में शव की पहचान कमलेश मीणा, निवासी कचनारा पड़ाव के रूप में की।शुक्रवार मोर्चरी में रिपोट दी। जिस पर पुलिस ने पहचान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पत्नी धापू बाई का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाधिकारी अरुण खांट ने आमजन से अपील की है कि इस बरसाती मौसम में नदी-नालों के किनारे न जाएं और न ही जोखिम उठाकर पानी पार करने का प्रयास करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तेज बहाव के चलते कभी भी हादसा हो सकता है, इसलिए लोग सतर्कता बरतें।फिलहाल पुलिस ने पहचान करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोपा।
