कोंडागांव, 31 मई 2025: कोंडागांव जिले में शिक्षकों के युक्तिकरण के तहत काउंसलिंग की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह काउंसलिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जून 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके पश्चात 3 जून 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से व्याख्याता, प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) एवं शिक्षकों की काउंसलिंग का आयोजन होगा।
यह काउंसलिंग जनपद पंचायत कोंडागांव स्थित सभागार कक्ष (बड़े कनेरा रोड, डी.एन.के. वार्ड) में आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने संबंधित सभी शिक्षकों से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि युक्तिकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।
