साप्ताहिक जनदर्शन में पहुचे आम नागरिकों ने बताई अपनी समस्याएं...

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए है।

Uploaded Image
जनदर्शन में आज जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी कन्हैया लाल कश्यप द्वारा नया राशन कार्ड बनाने, जांजगीर निवासी राजेश भार्गव मनरेगा जॉब कार्ड में पुनः पंजीकरण करवाने, अकलतरा तहसील के ग्राम पंचायत साँकर निवासी जगदेव सिंह द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तनौद निवासी ठाकुर राम महिपाल प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि राशि का लाभ दिलाने, विकासखंड के ग्राम औराई कला के निवासी धुरवा बाई पटेल अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने, तहसील चांपा के संजय नगर निवासी सविता ट्राई साइकिल प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Post