छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम आटरा निवासी हेमलाल निर्मलकर पिता सुमेरी लाल निर्मलकर की शाम को बुचाटोला से बंजारी मार्ग के आसपास दिनांक 22/02/2026 को संध्या अज्ञात वाहन की ठोकर मारने से घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छुरिया लाया गया जहां डॉक्टर ने जाँच उपरांत मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा की पहल पर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप मे उनके घर जाकर मृतक के मां श्रीमती शांता बाई को 10,000 रुपए नगद तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई । साथ ही अज्ञात वाहन की पतासजी,सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से छुरिया पुलिस को कहा है,श्री सिन्हा ने मृतक के परिजनों को हर संभव शासन के नियमानुसार सहयोग करने की बात कही । इस अवसर पर बलराम साहू ग्राम पटेल, नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया,पी. आर.साहू, टिकम साहू सहित ग्राम के माताएं मौजूद रही ।
