मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोण्डागांव में 305 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

कोण्डागांव, 10 फरवरी 2026 | छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज कोण्डागांव के विकास नगर मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की।

Uploaded Image

कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरपति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Uploaded Image

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना अंतर्गत 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किए जाते हैं। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से राहत मिली है। उन्होंने नवदंपत्तियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पेड़ लगाने का भी आग्रह किया।

Uploaded Image

नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने इसे गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए फिजूलखर्ची से बचने की अपील की।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा 35 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, नवविवाहित जोड़े एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post