बलौदा (जांजगीर-चांपा) बलौदा ब्लॉक के मंडी प्रांगण में रविवार को छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की बैठक एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पूनम छतरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना से की गई। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष रामभरोस यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया गया।
महासंघ की ओर से नगर में प्रभात फेरी के रूप में जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “जय जगन्नाथ” और “आवाज दो, हम सब एक हैं” जैसे नारे गूंजे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व पदाधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष – पूनम छतरे
प्रदेश उपाध्यक्ष – सुरेश निर्मलकर
प्रदेश सचिव – रवि निवारे
प्रदेश कोषाध्यक्ष – सोनू रात्रे
राज्य संचालक – चन्दन पटेल
महासमुंद अध्यक्ष – बलराम टाँडी
बागबाहरा – धनुराम पटेल
मुंगेली अध्यक्ष – सुनील ध्रुव
कोरबा वाहन चालक संघ अध्यक्ष – सनी यादव
अन्य पदाधिकारी – सचिन, पुनीत निषाद, अमित कुजूर, संजय चौहान आदि
स्थानीय नेतृत्व व सहयोग
जांजगीर-चांपा जिला बलौदा से ओमप्रकाश, रामभरोस यादव (जिला अध्यक्ष), बाबूलाल देवांगन, दामोदर गोलू कश्यप, मोंटू कश्यप तथा मीडिया प्रभारी सुरेश राठौड़, मुरारी पैगवार, हेमलाल सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।
इस पूरे आयोजन में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के मीडिया प्रभारी बोधन चौहान ने दी।
