किसानों,युवाओ,महिलाओं व कर्मचारियों के लिए धोखे का बजट- छन्नी साहू

 

छुरिया:छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा चुनाव के पश्चात अपना तीसरा मुख्य बजट प्रस्तुत किया है जिसपर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये सरकार वास्तविक में अपना कार्ययोजना तय नही कर पा रही है,पूर्व के बजट में ज्ञान व गति की बात कर बड़ा बड़ा ज्ञान देने वाली यह सरकार किसानों,युवाओ,महिलाओं व कर्मचारियों से किये गए वादों को मूर्त स्वरूप नही दे पा रही है,किसानों को उनकी फसलों के लिए समुचित दाम व बाजार उपलब्ध नही करा पा रही है,चुनाव पूर्व युवाओ से लाखों पदों पर भर्ती का वादा अबतक खोखला ही साबित हुआ है,छात्राओं को ट्रेवल अलाउंस देने का वादा,कर्मचारियों को नियमितीकरण की ओर कदम बढ़ाने जैसे अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भाजपा द्वारा अपने घोषणापत्र में किया गया था लेकिन वे वादे खोखले व धोखा देने वाले वादों के लिए में दिखाई दे रहा है,सरकार महंगाई पर नियंत्रण नही कर पा रही है जिससे आमजनों व घरेलू महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है,जिस तरह से पूर्व का बजट घोषणाएं सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गया है जो धरातल पर कही दिखाई नही पड़ती है ठीक उसी प्रकार यह बजट भी सभी वर्गों को निराश करने वाला यह बजट है।

Related Post