राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला इकाई द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से एक साथ मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा की गई। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के निर्देशानुसार की गई।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने राजनांदगांव जिले के विभिन्न मंडलों के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री नियुक्त किए। घोषित सूची के अनुसार राजनांदगांव उत्तर मंडल अध्यक्ष अफसर खान, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नदीम बड़गुजर, ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू जैन, डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष गुरूविंद सिंह भाटिया, डोंगरगांव मंडल अध्यक्ष विनय जैन एवं महामंत्री हातिम शैफी और दिलवार मेमन बनाए गए हैं। वहीं लाल बहादुर नगर मंडल अध्यक्ष इंदरपाल सिंह भाटिया, तुमडीबोड़ मंडल अध्यक्ष धरम जैन एवं महामंत्री विनोद जैन, छुरिया मंडल अध्यक्ष आबीद मेमन, गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष मोहम्मद वशीम कुरैशी तथा महामंत्री कशफ कुरैशी और शादाब कुरैशी की नियुक्ति की गई है।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में मजबूती मिलेगी और संगठन निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही अपने-अपने मंडलों की कार्यकारिणी सूची जिला इकाई को उपलब्ध कराएं।
