मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का सेवा-संकल्प कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा में सेवा और श्रद्धा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल स्थित श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, नगर पालिक निगम आवासीय परिसर, निहारिका में वृक्षारोपण, सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक मंदिर के पुरोहित नागेश्वरपूरी गोस्वामी द्वारा संपन्न कराई गई। आयोजन का उद्देश्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, वहीं धार्मिक अनुष्ठान के जरिए प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related Post