सभी वर्गों के हितों को साधने वाला, विश्वास व विकास आधारित बजट करार
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
भाजपा नेता आकर्ष प्रताप सिंह ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में देश के प्रत्येक वर्ग को प्राथमिकता देने वाला और विश्वास पर आधारित विकास का दस्तावेज़ है। उनके अनुसार यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि आने वाले 10 वर्षों में भारत की आर्थिक दिशा और गति दोनों तय करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट एक ऐसा रोडमैप है, जो भारत को वैश्विक मंच पर और सशक्त बनाएगा। आज जब विश्व में अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियाँ आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही हैं, ऐसे समय में भारत का इन क्षेत्रों पर फोकस अत्यंत आवश्यक है।
आकर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि इस बजट में रियल एस्टेट, सेमीकंडक्टर एवं चिप मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप इकोसिस्टम, और हाई-टेक उत्पादन क्षेत्रों में नए अवसर खोलने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे भारत न केवल वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत होगा, बल्कि विदेशी निवेश और तकनीकी विकास को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से समावेशी है, जिसमें समाज के हर वर्ग—किसान,युवा,महिलाओं,उद्यमियों,छोटे- बड़े उद्योगपतियों,और व्यवसायियों—को राहत और प्रोत्साहन देने वाली घोषणाएँ शामिल हैं।
आकर्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए देश को मजबूत, उन्नत और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला निर्णायक कदम है।
