कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापाठ में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी गंगाराम पटेल के घर अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलते हुए कई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।
चोरी किये गए सामान में एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, एक वेट मशीन, लगभग 1 तोला सोना, 2 जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण तथा करीब 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं। सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी परिजनों को जगाया और घटना की सूचना 112 पर दी। चोरी की घटना जिले में थमने का नाम ही नहीं ले रही है लगातार चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है
