कोंडागांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका, आईटी सेल जिला अध्यक्ष पी. एल. विश्वकर्मा ने दिया इस्तीफा

कोंडागांव | 10 फरवरी 2026 — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी को जिले में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के आईटी सेल जिला अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने वाले सक्रिय कार्यकर्ता पी. एल. विश्वकर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पिछले तीन-चार महीनों से जिला स्तर के पदाधिकारियों से किसी मुद्दे को लेकर नाराज चल रहे थे। लगातार उपेक्षा और असंतोष के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वे किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने की तैयारी में हैं।

उनके इस्तीफे से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और जकाछ (जे) संगठन को संगठनात्मक रूप से बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Related Post