कोंडागांव, 02 फरवरी 2026 | थाना कोंडागांव पुलिस ने गौवंश हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में की गई, जिसे लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी 2026 की शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलगिरी प्लांट, लंजोड़ा भेलवाभाटा क्षेत्र में कुछ लोग गौवंश को काटकर उसका मांस बिक्री हेतु तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोंडागांव पुलिस ने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर तस्दीक की।
मौके पर देखा गया कि आरोपियों द्वारा नीली रंग की झिल्ली बिछाकर गौवंश को काटा गया था, मांस को पॉलिथीन में भरकर बिक्री के लिए रखा गया था तथा पास ही लोहे के कढ़ाई में मांस पकाया जा रहा था। तत्काल वेटनरी टीम को बुलाकर परीक्षण कराया गया, जिसमें गौवंश हत्या की पुष्टि हुई।
प्रार्थी मुकेश सोनी (30 वर्ष), निवासी तहसीलपारा, कोंडागांव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोंडागांव में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 325, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शेषमन मरकाम (30 वर्ष)
घसिया उर्फ फगनु राम मरकाम (55 वर्ष)
जुगधर मरकाम (55 वर्ष)
सुकलाल मरकाम (40 वर्ष)
सोमारु नेताम (55 वर्ष)
मंगल साय नेताम (55 वर्ष)
चैत राम मरकाम (55 वर्ष)

सभी आरोपी ग्राम लंजोड़ा भेलवाभाटा, थाना कोतवाली, जिला कोंडागांव के निवासी हैं।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक संजय कुमार वट्टी, राजकुमार कोमरा, महेश साहू, नरेंद्र देहरी, अशोक मरकाम, योगेश साहू (गोसै) सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
