ओबीसी जातिगत जनगणना सहित तीन मांगों को लेकर कोंडागांव में भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कोंडागांव, 06 मार्च 2026 | भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा देशभर में ओबीसी जातिगत जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कोंडागांव जिले में भी संगठन के पदाधिकारियों ने आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से यह ज्ञापन प्रेषित किया।

Uploaded Image

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लेने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों का कॉलम शामिल नहीं किया है, जो ओबीसी वर्ग के साथ धोखाधड़ी है। संगठन ने आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी एवं जाति का अलग कॉलम जोड़ने की मांग की है।

 

इसके साथ ही ज्ञापन में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हित में सशक्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने तथा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त करने की भी मांग की गई है।

 

भारत मुक्ति मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन देशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आंदोलन के तहत

 

06 मार्च 2026 को 725 जिलों में ज्ञापन सौंपा गया,

 

13 मार्च 2026 को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन,

 

23 मार्च 2026 को जिला मुख्यालयों में रैली प्रदर्शन,

 

तथा 23 अप्रैल 2026 को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

Uploaded Image

संगठन के जिला अध्यक्ष भुवन लाल मारकंडे ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार तक ज्ञापन पहुंचाने की अपील की है।

Related Post