बयानार में भंगाराम माता मावली वार्षिक मेला आयोजित, दूर-दराज से पहुंचे देवी-देवता, उमड़ा जनसैलाब

कोण्डागांव, 27 जनवरी 2025 | कोण्डागांव जिले के संवेदनशील क्षेत्र एवं जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बयानार में मंगलवार को भंगाराम माता मावली मंडई का भव्य वार्षिक मेला आयोजित किया गया। यह मेला क्षेत्र का पहला और पारंपरिक वार्षिक मेला माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Uploaded Image

भंगाराम माता मावली मंडई बयानार क्षेत्र के चलका परगना में आता है। इस मेले में चलका परगना सहित चारों परगनों की आंगा देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। नारायणपुर एवं कोण्डागांव दोनों जिलों से देवी-देवताओं की सहभागिता रही, जिससे मेले की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता और भी बढ़ गई।

Uploaded Image

बताया गया कि यह मेला तीन से चार पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है। इस वर्ष भी मेले में विशेष रौनक देखने को मिली और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Uploaded Image

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना बयानार की पुलिस बल को तैनात किया गया था, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।

मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी एवं जनपद सदस्य दशरू राम नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भंगाराम माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Uploaded Image

मेले में आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला, रेल झूला सहित विभिन्न प्रकार के मनोरंजन साधन लगाए गए थे। इसके साथ ही खाने-पीने, खिलौनों एवं अन्य सामग्री की दुकानों के कारण मेला स्थल पूरी तरह गुलजार रहा।

Related Post