गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा ब्लॉक द्वारा एक सादगीपूर्ण व गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भैया इज़हार अली, भैया विशेषर साहू, भैया संजय आज़ाद, भैया धनेश देवांगन, कटघोरा से पधारे संभागीय सदस्य फिरत महंत जी, सुनील कुर्रे जी, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य बी.एन. यादव जी सहित अन्य पत्रकारजनों को ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी एवं उनकी टीम द्वारा पुष्पगुच्छ, कलम व डायरी भेंट कर आदरपूर्वक अभिवादन किया गया।
कलम-डायरी भेंट कर लिया आशीर्वाद
इस आयोजन में सभी वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर पत्रकारिता के मूल्यों, एकता और सकारात्मकता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। यह आयोजन पत्रकार समाज में गुरुजनों के मार्गदर्शन और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करता है।
