46 ग्राम पंचायत भवनों के लिये नौ करोड़ 20 लाख रूपये की मिली स्वीकृति

कोरबा: (सुखनंदन कश्यप)

उद्योग,वाणिज्य श्रम, सार्वजनिक उपक्रम और आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में 30 वर्ष से पुराने और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों तथा ऐसे पंचायत भवन जो पूर्व में कभी स्वीकृत नहीं हुए हैं!

तथा भवन विहीन हो उन स्थानों में नवीन ग्राम पंचायत भवन की स्वीकृति प्रदान की है। जिले में 46 पंचायत भवनों के लिये डीएमएफ से 09 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के लिये 20-20 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।

जिसमें कोरबा विकासखंड अंतर्गत मदनपुर, सिमकेंदा, तिलकेजा, सेमीपाली, चाकामार, पण्डरीपानी, श्यांग, बरपाली कोल्गा, कछार, गिरारी, भैसमा, सतरेंगा, चचिया, पताढ़ी और गुरमा, विकासखंड कटघोरा अंतर्गत चाकाबुड़ा और देवरी, विकासखंड करतला अंतर्गत रींवापार, उमरेली, अमलडीहा, बेहरचुवां, चैनपुर, जर्वे, जुनवानी, कनकी, खुंटाकुड़ा, कोटमेर, साजापानी, सुखरीकला और तरदा, पाली विकासखंड अंतर्गत केराकछार, रतिजा, कर्रानवापारा, बम्हनीकोना, करतला, खम्हरिया, कोरबी, लाफा, नानपुलाली, रामपुर, सेन्द्रीपाली, सिरली, तिवरता, पहाड़गांव और विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरटी शामिल है। 

Related Post