मरवाही विधानसभा यूथ अध्यक्ष पद के लिए अजय श्याम की नियुक्ति, युवाओं मे हर्ष व्याप्त
मरवाही/प्रयास कैवर्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए अजय सिंह श्याम को प्राविजनल विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट यूथ कांग्रेस की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह सह प्रभारी डाक्टर मोनिका तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति की गई है। आदेश में कहा गया है कि अजय सिंह श्याम संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह प्राविजनल नियुक्ति है, जिसकी समीक्षा तीन माह बाद भारतीय युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यशैली और क्षेत्र में सक्रियता के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
अजय सिंह श्याम की नियुक्ति को लेकर मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से मंच मिलेगा।
अपनी नियुक्ति पर अजय सिंह श्याम ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। मरवाही विधानसभा के प्रत्येक गांव और युवा तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं की आवाज को बुलंद करने का मंच रही है और आने वाले समय में मरवाही क्षेत्र में युवाओं को संगठित कर सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर मजबूती से कार्य किया जाएगा।
अजय सिंह श्याम ने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति से मरवाही क्षेत्र में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है,
