भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 16 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-जांजगीर-चांपा के कार्यालय में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या कोरियर के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पदों की संख्या, मानदेय एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in� तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
