अहीर यादव समाज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम कोंडागांव में सौंपा ज्ञापन, यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध की मांग

कोंडागांव, 26 फरवरी 2026 | अहीर यादव समाज द्वारा आज गुरुवार दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं फिल्म विकास बोर्ड के नाम ज्ञापन अनुभागीय अधिकारी कोंडागांव को सौंपा गया। ज्ञापन में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

 

समाज का कहना है कि फिल्म में एक यादव लड़की और मुस्लिम लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जो अहीर यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान एवं सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध है। फिल्म का नाम और कथानक यादव समाज की भावनाओं को आहत करता है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।

 

ज्ञापन सौंपते समय युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी यशवंत यादव, गोविंद यादव, कँवल यादव, प्रसांत यादव, दीपक यादव सहित अहीर यादव समाज के अनेक युवा पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज ने मांग की है कि फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए ताकि सामाजिक सौहार्द और सम्मान बना रहे।

Related Post