पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा जनवरी–दिसंबर 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उच्च शिक्षा पहुँचाना है, ताकि वे विद्यार्थी भी शिक्षा से जुड़ सकें जो किसी कारणवश नियमित पढ़ाई जारी नहीं रख पाए थे।
इस सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र स्तर के अनेक रोजगारोन्मुखी और उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ये पाठ्यक्रम कार्यरत युवाओं, गृहिणियों, ग्रामीण विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट PSSOU पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी, योग्यता, शुल्क संरचना एवं आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।
इसके अलावा विद्यार्थी पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र, पुराना आरटीओ कार्यालय (वर्तमान एनसीसी बटालियन परिसर के समीप) में सीधे संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7067043721 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा दें।
