ANP News
महाराजगंज में नकली नशीली दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के लिए सैंपल
महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित व संदिग्ध दवाओं की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौतनवा क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम (राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस व औषधि विभाग) ने कई दवा दुकानों का औचक निरीक्षण कर दवा अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और दवाओं की गुणवत्ता की जांच की।
जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर चार दुकानों से दवाओं के नमूने लेकर सील कर दिया गया, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
