उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद में आदित्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा 3 लोग को भेजा जेल
प्यार के चक्कर में आदित्य को गवानी पड़ी जान
सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी लीला छापर मथुरा गुप्ता, थाना फरेंदा, और उसके साथी प्रदीप गुप्ता, निवासी हरपुर ओला कटहिया, फरेंदा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
बीते कुछ दिन पहले
महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में लापता युवक का शव मिला था इलाके में सनसनी फैल गई बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया 2 फरवरी की रात एक दावत में शामिल होने गए थे, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आया था
घर से आर्केस्ट्रा देखने निकला युवक आदित्य चौरसिया चार दिन बाद मृत अवस्था में मिला फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव में तालाब के पास गेहूं के खेत से शुक्रवार की सुबह सात बजे उसका शव बरामद हुआ मृतक का एक पैर रस्सी से बंधा था, जबकि गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं थे इन हालातों को देखते हुए युवक की हत्या कर शव को खेत में फेक दिया गया था
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे लेजार महदेवा के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गेहूं के खेत के पास एक पोखर के किनारे युवक का शव पड़ा देखा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी
