चौकी कोरबी, थाना पसान क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला अपराध क्रमांक 152/2025, धारा 4 टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के अंतर्गत दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार धनवार (पिता – श्रीलाल धनवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी – कुरथा) ने 16 अगस्त 2025 को चौकी कोरबी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जितेंद्र सारथी (पिता – रमाशंकर सारथी, उम्र 35 वर्ष, निवासी – कुरथा) ने उसे जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए मारपीट व धमकी दी।
शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र सारथी को 17 अगस्त 2025 की दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी सहित आरक्षक रितेश शर्मा, संजय साहू, परमानंद दिवाकर व प्रधान आरक्षक आनंद तिर्की की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि समाज में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
