राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत छुरिया मंडल में नई नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने आबिद मेमन को छुरिया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आबिद मेमन लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आबिद मेमन के नेतृत्व में छुरिया मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी की सूची जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
