प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंचे युवक के साथ मारपीट

कोरबा | कोरबा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने मना करने पर कर्मचारी से मारपीट कर दी।

युवक के साथ उसका दोस्त भी था। कर्मचारियों ने जब मरीजों की भर्ती का हवाला देते हुए मिलने से रोका, तो युवक विवाद करने लगा और एक कर्मचारी को दांत से काट लिया।

उसके साथी ने भी मारपीट में मदद की। सूचना पर अस्पताल चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सूरज महंत और अक्षय कुमार, निवासी चेकपोस्ट (बालकोनगर) बताया। बाद में सिविल लाइन थाना की टीम ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

Related Post