कोंडागांव में बंधा तालाब के पास तेज रफ्तार ट्रक का कहर, खड़ी कार को मारी टक्कर

कोंडागांव, 17 मार्च 2026 | मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बंधा तालाब के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, यह कार कोंडागांव के अधिवक्ता दिलीप चौरड़िया की थी, जो अपने बच्चों के साथ पास स्थित नुस्खा कैफे आए हुए थे। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई भी सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Uploaded Image

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है।

Uploaded Image

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post