जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ शासन एवं एसएनए स्पर्श के तहत प्राप्त आबंटन का जारी किये वित्त निर्देशों के तहत नियमानुसार शत प्रतिशत निराकरण हेतु आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि बैठक में उपस्थित अधिकारियों को शासकीय नियम प्रक्रिया का पालन करते हुये, प्राप्त बजट आबंटन उपयोग करने हेतु नियमानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करते हुये, व्यय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में देयकों के समय पर निराकरण हेतु जिला कोषालय अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले ओटीसी ओवर द काउंटर ऑन लाईन चालान जमा किये जाने हेतु सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया।
बैठक में ईएचआरएमएस के अंतर्गत सभी कर्मचारियों की 31 मार्च 2026 तक आई डी जनरेट कर, समस्त कार्य जैसे फाईल बढ़ाना, अवकाश स्वीकृत करने एवं आईगॉट एप्प में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने कार्य के अनुसार 03 पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर बरेठ, रामाधीन साहू, संजय बंजारे एवं आहरण संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।
