भगवतगीता का रसपान करने का स्वर्ण अवसर बांकी मोंगरा के मनोरंजन केंद्र में , आचार्य श्याम दुबे की श्रीमुख से।

नगर के मनोरंजन मंदिर प्रांगण में आज से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई,

जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई।

यह पावन आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक निरंतर चलेगा। कथा वाचन नगर के प्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त कथा वाचक पंडित श्याम दुबे द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या 4 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के अमृतमय प्रसंगों का संगीतमय श्रवण कर सकेंगे।

कथा के दौरान सुकदेव जन्म कथा, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, राम एवं कृष्ण जन्म कथा, कृष्ण बाल लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र सहित अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। संगीतमय प्रस्तुति से कथा स्थल भक्तिरस में सराबोर रहेगा।

यह नौ दिवसीय भक्तिमय आयोजन नगर की जनता एवं युवा मंडल समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन 5 फरवरी को सहस्त्रधारा वर्षा के पश्चात विधिवत प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Post