बिलासपुर रेल हादसे में जैजैपुर क्षेत्र की युवती की हुई मौत, बिलासपुर के GGU में कर रही थी पढ़ाई

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के बहेराडीह गांव की युवती प्रिया चंद्रा का बिलासपुर जिले के लालखदान के पास रेल हादसे में मौत हो गई है 

घटना के बाद से परिजन सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. युवती प्रिया चंद्रा, बिलासपुर के GGU में पढ़ाई कर रही थी. युवती के पिता अशोक चंद्रा, तुषार गांव में सहकारी समिति में प्रबंधक है. ट्रेन हादसे में 20 से अधिक गंभीर रूप घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. रेलवे ने मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप घायलों को 5 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

Related Post