कोरबा- भारत देश में वर्ष 2026 का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उरगा–चांपा नेशनल हाईवे 149-बी स्थित जमनीपाली टोल प्लाजा में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा फरसवानी मंडल के महामंत्री अंतराम यादव, भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश श्रीवास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
वहीं नेशनल हाईवे पेट्रोलियम टीम की ओर से आईपीओ दीपक बैरवा, डॉ. दिनेश, रमेश, अजय कुमार सहित टोल प्लाजा के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित सभी लोगों ने एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
