नवाजतन वारियर्स के रूप में राजनांदगांव जिले के रुखमिन मंडावी (सहायक शिक्षक) सम्मानित ।
राजनांदगांव:- स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव ने विभिन्न जिला से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए बच्चों को पढ़ने, लिखने एवं बोलने में दक्ष बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले से तीन शिक्षकों में रुखमिन मंडावी(सहायक शिक्षक ), शासकीय प्राथमिक शाला मांगीखुटा, संकुल- पीपरखार कला, ब्लाक- डोंगरगढ़, श्री अमित कुमार वर्मा( सहायक शिक्षक ) शासकीय प्राथमिक शाला कंडरापारा, ब्लाक- डोंगरगढ़, श्रीमती माधुरी साहू( सहायक शिक्षक ) शासकीय प्राथमिक शाला पुराना ढाबा, ब्लाक- राजनांदगांव को भी एफ एल एन सह नवाजतन वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव जितनी मजबूत होगी, इमारत उतना ही बुलंद होगा । बच्चों को गढ़ने में हमारे इन शिक्षकों की मेहनत अवश्य रंग लायेगी । राजनांदगांव के शिक्षकों को प्रेरित करने में श्री गिरधारी लाल सहारे (शिक्षक), श्री राजेश्वर यादव (शिक्षक), श्रीमती वर्षा पाठक (शिक्षक), श्रीमती हेमलता साहू (शिक्षक) का योगदान रहा ।
