जशपुर में ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ का शुभारंभ, आयुर्वेदिक नवाचार को बढ़ावा

जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष रूप से तैयार किया गया आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन है, जो पारंपरिक च्यवनप्राश की श्रेष्ठ परंपरा से प्रेरित बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। यहां की वन संपदा में अनेक दुर्लभ और उपयोगी जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं, जिनका वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल लोगों को प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘आरोग्य अमृत अवलेह’ जैसे उत्पाद राज्य की पहचान को नई दिशा देंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ वन आधारित अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएंगे।

Related Post