Uncategorized

मुख्यमंत्री ने बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति समुदाय के 2,02,888 हितग्राहियों को आहार अनुदान राशि 30.43 करोड़ रुपए अंतरित किए

मध्यप्रदेश धार :– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र तथा राज्य शासन स्तर से बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति समुदाय के 2,02,888 हितग्राहियों को आहार अनुदान राशि 30.43 करोड़ रूपये अंतरण किए। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत धार जिले में 1634 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों की कुल लागत राशि रू. 136.35 करोड़ है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिला स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों में जिसमें 31 कार्यों का भूमिपूजन राशि 309.58 करोड रूपये एवं 14 कार्यों का लोकार्पण राशि 11.28 करोड़ रूपये है। इस प्रकार 320.86 करोड रूपये के कुल 45 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण तथा विभिन्न सामाजिक जन कल्याणकारी योजनाओं में राशि 370.48 करोड़ रूपये का अंतरण तथा 457.21 करोड रूपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अन्न (मिलेट) मेला, प्रदर्शनी एवं स्वय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेडा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर, श्री मनोज सोमानी, श्री जयदीप पटेल, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, श्री वेलसिंह भूरिया, श्री शिवराम कन्नौज, श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हितग्राही आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!