क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कोण्डागांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो दिवस में लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार

कोंडागांव, 2 अक्टूबर 2024: कोण्डागांव पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जब उन्होंने 02 दिनों में लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

थाना कोण्डागांव के प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। गिरफ्तारी के बाद सभी 10 स्थाई वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में शामिल हैं:

1. रामपत मुरिया (आ०प्र०क० 548/14) – उम्र 45 वर्ष, निवासी हिरामांदला जुनापारा।

2. बालचन्द बघेल (आप०प्र०क० 157/2018) – उम्र 26 वर्ष, निवासी बलासार पटेलपारा।

3. धनर (आप०प्र०क० 108/08) – उम्र 30 वर्ष, निवासी वनउसरी।

4. घासीराम (प्र०क० 346/00) – जाति गोडा, निवासी सारेगांव।

5. खुटी उर्फ लखमू (प्र०क० 346/00) – उम्र 35 वर्ष, निवासी सारेगांव।

6. मासो (प्र०क० 346/00) – निवासी सारेगांव।

7. सुकनाथ (प्र.क्रमांक 560/12) – निवासी लंजोड़ा।

8. सोनुराम (प्रकरण 342/12) – निवासी भानपुरी।

9. अज्ञात (प्रकरण 43/22) – संबंधित धारा 294, 323, 506 बी, 34 भादवि।

10. युधिस्ठिर मानिकपुरी (प्रकरण 347/12) – ग्राम जैतगिरी।

इस कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र.आर. नरेंद्र देहारी, प्र.आर. दिलीप नेताम, आर. मोहन क्षत्री और म.आर. ममता प्रधान का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने इस अभियान के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!