BREAKINGउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

उत्तर प्रदेश योगी सरकार के एक फ़ैसले से 13 लाख सरकारी कर्मचारी की नौकरी खतरे में

योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को

अपनी संपत्ति घोषित करने को कहा है। कर्मचारियों को

31 अगस्त तक सरकारी पोर्टल श्मानव संपदाश् पर

अपनी चल और अचल संपत्ति घोषित करने के लिए कहा

गया है। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारियों को इसके नतीजे

भुगतने होंगे। वेतन में कटौती करने की चेतावनी दी गई

है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश का

पालन न करने पर 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को

अपना वेतन खोने का ख़तरा है। ताज़ा आदेश में कहा

गया है कि आदेश पालन न करने पर पदोन्नति भी

प्रभावित होगी। कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा

देने के लिए पिछले साल अगस्त में आदेश जारी किया

गया था। तब प्रारंभिक समय सीमा 31 दिसंबर तय की

गई थी। आदेश में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश सरकारी

कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-24 के

अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी 31 दिसंबर

2023 तक अनिवार्य रूप से अपनी चल-अचल संपत्ति

का विवरण दें। जब कर्मचारियों ने उस समय सीमा के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया तो उसके बाद समय सीमा को कई बार बढ़ाया गया। पहले वह सीमा 30 जून तक बढ़ाई गई। और फिर 31 जुलाई तक। लेकिन इतने समय के बाद भी केवल 26 प्रतिशत कर्मचारियों ने ही इसका अनुपालन किया। अब समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 17 लाख 88 हजार 429 सरकारी कर्मचारी हैं। इसमें से क़रीब 13 लाख कर्मचारियों ने अभी भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है
पहले भी कई बार इसके लिए समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन ताज़ा निर्देश उन लोगों के लिए अल्टीमेटम है जो विवरण नहीं दे पाए हैं। अब सरकार ने 17 अगस्त के आदेश में कहा है कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संपत्ति का विवरण देने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। सरकार का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर शुरुआत में आई दिक्कतों के कारण समयसीमा बढ़ाई गई। मुख्य सचिव ने आदेश में कहा है कि 31 अगस्त तक जानकारी नहीं देने वालों की सैलरी काटी जाए। ये आदेश सभी विभागों और जिलाधिकारियों को भेजा गया है। राज्य सरकार ने इस कदम को सही ठहराते हुए कहा है कि इससे पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही बढ़ेगी। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, इस उपाय का उद्देश्य सरकार के भीतर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

नेतृत्व में भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। विपक्ष ने इस कदम की आलोचना की है और कहा है कि कई बार समयसीमा बढ़ाए जाने से पता चलता है कि राज्य सरकार अपने आदेश को लागू करने में विफल रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, उन्होंने इसे 2017 में क्यों नहीं लाया? अब योगी आदित्यनाथ सरकार बैकफुट पर है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!