Uncategorized

गला घोटकर की हत्या, सामाजिक रूप से शव को दफना दिया गया, आखिर कैसे हुआ परिजनों को शक पढ़ें पूरी ख़बर

बेमेतरा-छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में चरित्र पर शक किया तो पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को दम घुटने से मौत होना बताकर लाश भी दफना दिया। इस दौरान आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को शिवनाथ नदी में बहाया तो परिजनों को शक हुआ।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

12 अप्रैल को आरोपी मो. शहजादा शेखानी (26) ने अपने दोस्त मो. मुस्तकिम शेखानी से मार्केट में उधारी के पैसे चुकाने के बदले पत्नी आशिफा परवीन की हत्या में मदद करने को कहा। जिसके बाद वह तैयार हो गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात का सीन रिक्रिएट भी कराया।
आरोपी शहजादा ने बताया कि, करीब एक साल पहले जब भी वो काम से बाहर जाता था, तब उसकी पत्नी आशिफा मायके चली जाती थी। वह मेरे माता-पिता की सेवा और इज्जत नहीं करती थी। दूसरी महिला के साथ मेरे अवैध संबंध होने का शक करती थी। ताने भी मारती थी। इससे तंग आ गया था।

11 अप्रैल को आशिफा ससुराल में ईद न मनाकर अपने मायके चली गई। रात को घर भी आई। इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।
आरोपियों ने 2 जोड़ी ग्लव्स खरीदा और आशिफा के कमरे में गए। कमरे में वह सो रही थी। तभी गला दबाकर उसे मार डाला। फिर अपने परिवार और रिश्तेदारों को मौत की जानकारी देते हुए घर बुलाया। परिजनों ने पूछा कि आशिका की मौत कैसे हो गई।
तब आरोपी ने कहानी सुनाते हुए कहा कि आशिफा को उसने रात में चाय बनाने के लिए कहा, तो उसने बेचैनी लगने की बात कही। सुबह डॉक्टर के पास ले जाने कहा था। लेकिन उसकी मौत हो गई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!