Uncategorized

*महिला मंडल साहू समाज खातेगांव द्वारा मुखर्जी गार्डन में फाग उत्सव का आयोजन*

*भगवान श्री कृष्ण एवं राधा का किया पूजन*

*खातेगांव। महिला मंडल साहू समाज खातेगांव एवं साहू समाज द्वारा आज फाग महोत्सव का आयोजन नगर के मुखर्जी गार्डन में आयोजित किया गया जहां सर्वप्रथम महिला मंडल जिला अध्यक्ष नेहा राजेश साहू, नगर अध्यक्ष विनीता विकास साहू एवं महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी ने साहू समाज खातेगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनारायण साहू , नवयुवक मंडल अध्यक्ष आनंद साहू का पुष्पमाला से स्वागत किया । कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी का पूजन महिला मंडल की टीम ने स्वागत किया। फाग महोत्सव में क्षेत्र की प्रसिद्ध भजन गायिका आकृति बजरंग मित्तल, प्रकृति बजरंग मित्तल, का स्वागत किया गया दोनों भजन गायिकाओं ने भाग महोत्सव पर भजनों की विशेष प्रस्तुत कीजिए भाग महोत्सव में महिला मंडल ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी भगवान के साथ महारास किया एवं भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी की जीवंत झांकी के साथ फाग मनाया।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रदीप साहू ने किया आभार आनंद साहू ने माना इस अवसर पर महिला मंडल के साथ साहू समाज खातेगांव के गणमान्य जन एवं पदाधिकारी ने आगामी कर्मा महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तय की 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक कर्मा जयंती पर विभिन्न आयोजनों के लिए रूपरेखा तय हुई महिला मंडल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज जनों को रंग गुलाल लगाया। फाग महोत्सव में जमकर उड़ा रंग गुलाल महिलाओं ने किया नृत्य।*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!