Uncategorized

नव विवाहित युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पूर्व हुई थी शादी

फरसगांव/कोंडागांव 1 मार्च 2024/ थाना क्षेत्र फरसगांव अंतर्गत ग्राम बरकई निवासी युवक तरुण पांडे पिता बुद्धेश्वर पांडे ने बीती रात खुद के खेत मे स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आज शुक्रवार की सुबह परिजनों के द्वारा फरसगांव थाने में आकर घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की दो दिन पूर्व 27 फरवरी को सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई थी। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। जिसकी जांच कार्यवाही फरसगांव थाने में जारी है। दूल्हा दुल्हन के हाथ की मेहंदी उतरी नही थी और यह घटना हो गया। इस घटना से गाँव मे शोक की लहर है, जिस घर मे लोग खुशियां मना रहे थे उस घर में मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!